राजधानी दिल्ली में मौसम ने तोड़ा बीते 14 साल का रिकॉर्ड, आज बरसात को लेकर मिली यह जानकारी

नई दिल्ली | राजधानी में बीते कई दिनों से होने वाली रुक- रुक कर बरसात के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है. ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है. मौसम विभाग द्वारा आज शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान बताया गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज बरसात की कम संभावना है, लेकिन इस दौरान मौसम सुहावना बना रहेगा.

यह भी पढ़े -  खाटूश्याम जी के भक्तों के लिए मंदिर कमेटी ने जारी किया आधिकारिक पत्र, दिवाली को लेकर दी ये जानकारी

barish

राजधानी में टूटा 14 सालों का रिकॉर्ड

गुरुवार को राजधानी का तापमान बीते 14 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ गया. बता दें कि 14 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है कि इस महीने में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. कल न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें, तो गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13 सितंबर को दर्ज किए गए 21.4 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड को भी पार कर गया.

यह भी पढ़े -  दिवाली पर दिल्ली में गहराया जल संकट, 60 से ज्यादा इलाकों में नहीं आएगा पानी

साल 2022 में इस अवधि के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया था. गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा. वहीं, बात करें यदि हवा में नमी के स्तर की तो यह 100 से 75 दर्ज किया गया.

मानसून सीजन में हुई 67% अधिक बरसात

राजधानी के पालम, रिज, मयूर विहार इलाकों में हल्की बरसात होने से मौसम सुहावना हो गया. आज दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री और 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इस साल मानसून सीजन के दौरान राजधानी में अब तक 1029.9 मिली मीटर बरसात हो चुकी है. यह सामान्य से 67% ज्यादा है.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!

exit