हरियाणा की नई BJP सरकार में इन विधायकों की लगी लॉटरी, मंत्री पद पर हुई ताजपोशी

पंचकूला | हरियाणा के पंचकूला में आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई सरकार का शपथग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और NDA के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की. यहां नायब सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

Leader Mantri

नायब सैनी को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. उनके साथ कई विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है. मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ-साथ आज 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है. शपथ ग्रहण के लिए पूरे पंचकूला शहर में स्वागत के पोस्टर लगाए गए हैं.

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

  • अनिल विज (कैबिनेट मंत्री)
  • कृष्ण लाल पंवार (कैबिनेट मंत्री)
  • राव नरबीर सिंह (कैबिनेट मंत्री)
  • महिपाल ढांडा (कैबिनेट मंत्री)
  • विपुल गोयल (कैबिनेट मंत्री)
  • अरविंद शर्मा (कैबिनेट मंत्री)
  • श्याम सिंह राणा (राज्य मंत्री)
  • रणबीर गंगवा (राज्य मंत्री)
  • कृष्ण कुमार बेदी (राज्य मंत्री)
  • श्रुति चौधरी (राज्य मंत्री)
  • आरती राव (राज्य मंत्री)
  • राजेश नागर (राज्य मंत्री)
  • गौरव गौतम (राज्य मंत्री)
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!

exit