हरियाणा विस चुनाव में भारतीय किसान पार्टी ने ठोकी ताल, 11 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

चरखी दादरी | हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhansabha Chunav) की बिसात बिछ चुकी है. सभी राजनीतिक दल जिताऊ उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा कर लिस्ट फाइनल करने में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में भारतीय किसान पार्टी ने भी विधानसभा के चुनावी रण में ताल ठोकते हुए 11 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र जेवली की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ विचार- विमर्श करने के बाद इस सूची को जारी किया गया है.

यह भी पढ़े -  कांग्रेस आलाकमान के आदेशों से पहले ही विपक्ष की भूमिका निभा रहे भूपेंद्र हुड्डा, हरियाणा विस में शुरू में ही दिखाए गर्म तेवर

Election Vote Chunav

इन सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

बाढडा: महेन्द्र सिंह जेवली

सोहना: दान सिंह चौधरी

तोशाम: संजय सिंह

हांसी: मास्टर विजेन्द्र

बवानीखेड़ा: सुरज भाटोल

आदमपुर: शमशेर कसवा

उकलाना: रोहताश छान

ऐलनाबाद: जगदीश कुमार

रतिया: जोगेंद्र सिंह

बरवाला: विनोद धांसू

गुरुग्राम: राजेश श्योराण

5 सितंबर को जारी होगी दूसरी लिस्ट

महेंद्र सिंह जेवली ने बताया कि भारतीय किसान पार्टी की दूसरी लिस्ट 5 सितंबर को जारी की जाएगी. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पूरे दमखम के साथ विधानसभा चुनाव के रण में उतरेगी. किसानों का समर्थन करने वाली पार्टी के साथ गठबंधन किया जा सकता है.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!

exit