अबकी बार श्राद्ध पक्ष में लगेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण, क्या भारत में लागू होगा सूतक काल?

ज्योतिष | अबकी बार पितृपक्ष में सूर्य और चंद्र ग्रहण लगने जा रहे हैं. अमावस्या तिथि को सूर्य ग्रहण और पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण लगता है. इसी साल मार्च और अप्रैल के महीने में सूर्य और चंद्र ग्रहण लग चुके हैं. अब साल का दूसरा सूर्य और चंद्र ग्रहण पितृपक्ष के दौरान लगने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

यह भी पढ़े -  साल 2025 में कई बार राशि परिवर्तन करेंगे गुरु, इन 4 राशियों पर होंगी धन की बरसात

Chandra Grahan

कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र और सूर्य ग्रहण?

सितंबर महीने में चंद्र ग्रहण लगने वाला है. वहीं, 2 अक्टूबर 2024 को सूर्य ग्रहण लगेगा. 18 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण आशिक चंद्र ग्रहण होने वाला है, यह ग्रहण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा. इसके बाद, अगला चंद्र ग्रहण साल 2025 के मार्च महीने में लगने वाला है. 17 सितंबर से अबकी बार श्राद्ध पक्ष की शुरुआत हो रही है. 2 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने वाला है. बता दें कि यह दोनों ही ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे, जिस वजह से इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा.

यह भी पढ़े -  29 अक्टूबर से शुरू हो रहा दीपावली का 5 दिनों का पर्व, देखें पूजा का शुभ मुहर्त

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण हमें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है. गर्भवती महिलाओं को भी ग्रहण के दौरान कोई कार्य नहीं करना चाहिए. ग्रहण लगने से कुछ घंटे पहले ही सूतक काल लागू हो जाता है, जिस वजह से मंदिरों के कपाट भी बंद हो जाते हैं. यह दोनों ही ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे, इस वजह से इनका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा.

यह भी पढ़े -  दीपावली से पहले कई बड़े ग्रह कर रहे नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी; बरसेरी मां लक्ष्मी की कृपा

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!

exit