मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, 14 खरीफ फसलों की बढ़ाई MSP; देखें नया भाव

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 19 जून यानि कल हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों को बड़ी सौगात दी गई है. सरकार ने इस बैठक में 14 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दे दी. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अश्विनी वैष्णव ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल ने धान, रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का और कपास समेत 14 खरीफ सीजन की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दे दी है.

MSP

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनके लिए कई कल्याणकारी फैसले ले रही है. इसी कड़ी में किसानों को प्राथमिकता देते हुए 14 फसलों पर MSP में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है. खरीफ सीजन चल रहा है. धान की एमएसपी में 117 रूपए की बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद नया भाव 2,300 रूपए प्रति क्विंटल हो गया है. वहीं, कपास की MSP में 501 रूपए की वृद्धि की गई है.

तुअर दाल की MSP में 400 रुपए की बढ़ोतरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मक्का और दालों की MSP में बढ़ोतरी को भी मंजूरी दी है. तुअर दाल की MSP को 550 रुपए प्रति क्विंटल और उड़द दाल की MSP को 450 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने को मंजूरी दी गई है.

इसके बाद अब तुअर दाल की MSP बढ़कर 7550 रुपए प्रति क्विंटल और उड़द दाल की MSP 7400 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है. इसके साथ ही मक्का की MSP 135 रुपए प्रति क्विंटल और मूंग की MSP 124 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाई गई है.

फसल एमएसपी 2024-25 एमएसपी 2023-24 कितनी वृद्धि
धान (सामान्य) 2300 2183 117
धान (ए ग्रेड) 2320 2203 117
ज्वार (हाईब्रिड) 3371 3180 191
ज्वार (मालदंडी) 3421 3225 196
बाजरा 2625 2500 125
रागी 4290 3846 444
मक्का 2225 2090 135
अरहर 7550 7000 550
मूंग 8682 8558 124
उड़द 7400 6950 450
मूंगफली 6783 6377 406
सूरजमुखी 7280 6760 520
सोयाबीन 4892 4600 292
तिल 9267 8635 632
रामतिल 8717 7734 983
कपास (सामान्य) 7121 6620 501
कपास (उन्नत) 7521 7020 501

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!