हरियाणा में मानसून की सुस्त चाल के बावजूद आज इन तीन जिलों में होगी भारी बरसात, 20 से फिर शुरू होगा बारिश का दौर

चंडीगढ़ | अगस्त का महीना शुरू होते ही हरियाणा में मानसून सक्रिय हो गया और रुक- रुक कर लगभग सभी जिलों में बरसात देखने को मिली. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अब तीन दिन तक मानसून सुस्त हो जाएगा. उसके बाद, 20 अगस्त से यह फिर से सक्रिय हो जाएगा.

weather barish 1

आज इन जिलों में होगी बरसात

मौसम विभाग द्वारा आज प्रदेश के तीन जिलों यमुनानगर, करनाल और पानीपत में भारी बरसात का अलर्ट जारी हुआ है. बता दें कि प्रदेश में अब तक हुई बारिश के चलते यमुना और टांगरी नदी में पानी का बहाव बहुत तेज हो गया. यमुना नदी का बहाव 25000 क्यूसेक और टांगरी नदी का बहाव 4000 क्यूसेक तक रिकॉर्ड किया गया. पानी के साथ बहकर आई रेत के कारण 20 से ज्यादा गांवों की फसलें खराब हो गई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, इस विधायक को चुना गया स्पीकर

कल ऐसा रहा मौसम का मिजाज

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 11 जिलों में अच्छी- खासी बरसात देखने को मिली. सबसे अधिक बरसात सिरसा जिले में हुई. यहां 29.2 एमएम बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा, कुरुक्षेत्र, भिवानी, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार और नारनौल में भी बरसात देखने को मिली. बाकी जिलों में बादल छाने के बावजूद बरसात नहीं हुई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में जल्द दस्तक देगी ठंड, सुबह- शाम बढ़ी ठिठुरन; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

इस महीने ऐसा रहा मौसम

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 22 जिलों में अगस्त के शुरुआती 10 दिनों में सामान्य से 42% तक अधिक बरसात हुई. इस अवधि के दौरान जहां 53.9 एमएम बरसात होनी चाहिए थी, लेकिन 76.7 एमएम बरसात दर्ज़ की गई. प्रदेश के हिसार, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, पलवल, पंचकूला और पानीपत ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से कम बरसात देखने को मिली.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!

exit